18 साल से अधिक आयु के लोगो के लिए लगा वैक्सीनेशन सेंटर’

सहारनपुर

बाजोरिया सेठ बलदेव दास हॉस्पिटल में वैक्सीनेशन का सबसे बड़ा सेंटर बनाया गया।जिसमें इस सेंटर का उद्घाटन आयुष मंत्री डॉक्टर धर्म सिंह सैनी ने कोविड नियमो का पालन कर  अपने कर कमलों द्वारा किया। इस वक्त उनके साथ सहारनपुर सीएमओ बी एस सोढ़ी भी मौके पर मौजूद रहे। जिसमें उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी से बचाव के लिए वैक्सीन ही ऐसा माध्यम है जिससे कोरोना महामारी को जड़ से खत्म किया जा सकता है। वह अब से पहले वैक्सीन को  45 वर्ष से अधिक लोगो को लगाया जा रहा था। लेकिन अब 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को भी वैक्सीन लगना प्रारंभ हो गया है। जिसके लिए इस वैक्सीन सेंटर को बनाया गया है। 18 साल से अधिक उम्र के लोग जिनको अभी तक वैक्सीनेशन नहीं हुआ है वह अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर वैक्सीन लगवा सकता है।वही आयूष मंत्री डॉ धर्म सिंह सैनी ने कहां की कोरोना महामारी के खिलाफ अगर सभी लोग मिलकर लड़ाई लड़े तो इस बीमारी को जड़ से खत्म कर सकते है।वह सभी से आग्रह किया कि सभी लोग सरकार की लॉकडाउन गाइडलाइंस को फॉलो करें अनावश्यक घर से बाहर न निकले,मास्क सेनिटाइजर का प्रयोग करे।घर मे रहे सुरक्षित रहे।घर मे रहकर अपने आप को बचाए दुसरो को बचाए।साथ ही उन्होंने बताया कि उन्होंने कुछ दिन पूर्व हाईकमान से अपने सहारनपुर के लिए एक ऑक्सीजन गैस प्लांट लगाने की मांग की है वो भी जल्द ही पूरी होगी।सम्बंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए।कहाँ की मरीज के साथ दुष्ट व्यहवार न करे।अपना सगा सम्बन्धी समझ उपचार करे।कार्याे में ढिलाई बरतने वालो के खिलाफ कड़ी कार्यवाही कराई जाएगी।इस मौके पर भारी संख्या के पुलिस बल मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *