हजरत मुहम्मद सुरजिल हक की दरगाह में संगत नतमस्तक

गुरदासपुर —————–

मोहल्ला इस्लामाबाद की सुप्रसिद्ध हजरत मुहम्मद सुरजिल हक चिश्ती नक्शबंदी जी (हरी मसीत) दरगाह में 48वां वार्षिक उर्स मुबारक मेला शानो-शौकत के साथ संपन्न हुआ। सबसे पहले सुबह केक काटने की रस्म अदा की गई। इसके बाद दोपहर को अटूट लंगर संगत में वितरित हुआ। रात के समय कव्वाली का कार्यक्रम कराया गया।
महफिल सजने से पहले पीर बतौर मुख्यातिथि करतार शाह हाजिर रहे। जबकि विशेष अतिथि लेबरसेल पंजाब चेयरमैन गुरमीत सिंह पाहड़ा और मिल्क प्लांट चेयरमैन एडवोकेट बलजीत सिंह पाहड़ा को सिरोपा पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान हैप्पी गुरदासपुर एंड पार्टी ने सच्ची सरकार की सिजदा में नगमें पेश किए। इसके बाद गुरमेज बख्शी कव्वाल फतेहगढ़ चूड़ियां वाले ने कव्वाल कार्यक्रम पेश कर समा बांधा। उन्होंने मुर्शद मेरा सइयो नी सोहना, माहिया तू जावे, अक्ख लड़ गई मुर्शद नाल, गोंसपाक दे पढ़न स्कूल पा दे, फक्करां नू ना समझ तमाशा आदि कव्वालियां पेशकर महफिल में चार चांद लगाए। इससे पहले दोपहर के समय बड़ी संख्या में संगत ने हाजिरी भरी और दरगाह पर चादर चढ़ाकर मुरादें मांगी। दरगाह के मुख्य सेवादार अजय भाटिया ने बताया कि हजरत मुहम्मद सुरजिल हक चिश्ती नक्शबंदी जी को समर्पित उर्स मुबारक मेला हर साल कराया जाता है। इस मुबारक मेले के आगाज पर शनिवार को बाद दोपहर चादरपोशी रस्म में बड़ी संख्या में संगत हाजिरी लगवाकर मजार में नतमस्तक हुए और दुआएं की। उन्होंने बताया कि मोहल्ले के युवाओं में इस भंडारे की तैयारियों को लेकर भारी उत्साह है। मोहल्लावासियों ने अपना पूरा सहयोग देते हुए भंडारे में सेवा निभाई। इस मौके पर कमलेश, रोमा, नोदन, पवंत, नरिदर सिंह कलसी, नीटा, जीता, लक्की, बावा, अविनाश, इंद्र, मानव, राणा, जतिन, सोनू, दर्शन लाल, शीला देवी, कौशल्या देवी, सोनिया, गोपी, सिमरन, वाणी, सन्नी, दर्पण आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *