कांग्रेस 20 मार्च को मनाएगी लोकतंत्र सम्मान दिवस – कार्यकर्ता निकालेंगे तिरंगा यात्रा
भोपाल———
मध्य प्रदेश कांग्रेस 20 मार्च को लोकतंत्र सम्मान दिवस के रूप में मनाएगी. इस दिन पूरे प्रदेश में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी. साथ ही कई कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे. बीते वर्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा ज्वॉइन करने के बाद उनके समर्थक विधायक भी बीजेपी में शामिल हो गए थे. जिसकी वजह से कमलनाथ की सरकार अल्पमत में आ गई थी और उन्हें इस्तीफा देना पड़ गया था।
लोकतंत्र सम्मान दिवस के समापन के दौरान कांग्रेस, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के इस्तीफे का वीडियो भी दिखाएगी. वहीं, कार्यक्रम के आयोजनों के जरिए कांग्रेस जनता को बताने की कोशिश करेगी कि कैसे प्रदेश में बीजेपी द्वारा विधायकों की खरीद-फरोख्त कर कांग्रेस की सरकार गिराई गई।
ज्योतिरादित्य सिंधिया पिछले साल मार्च में कांग्रेस से बगावत कर भाजपा में शामिल हो गए थे. उन्होंने कांग्रेस में अपनी अवहेलना का आरोप लगाया था. उनके साथ कांग्रेस के 22 विधायकों ने भी कमलनाथ सरकार का साथ छोड़ दिया था. इन सभी ने विधायकी से इस्तीफा दे दिया था और सिंधिया के साथ भाजपा में आ गए थे। जिसकी वजह से कमलनाथ की सरकार अल्पमत में आकर गिर गई और शिवराज सिंह चैहान ने 23 मार्च 2020 को चैथी बार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री का कार्यभार संभाला था।
