लोडर चालक ने पीआरवी सिपाहियों पर वसूली का आरोप लगाकर किया हंगामा

कानपुर।

कानपुर-लखनऊ हाईवे के जाजमऊ चेकपोस्ट पर गुरुवार दोपहर एक लोडर चालक ने पीआरवी सिपाहियों पर वसूली का आरोप लगाकर हंगामा किया। बीच सड़क लोडर खड़ा कर जाम लगा दिया। 15 मिनट हंगामे के बाद राहगीरों के समझाने पर शांत हुआ।
उन्नाव के बंथर निवासी लोडर चालक महेश ने बताया कि वह कानपुर से दो मवेशियों को लादकर उन्नाव जा रहा था। चेक पोस्ट पर पीआरवी के सिपाही खड़े थे। उन्होंने लोडर रोका और रुपये मांगे, जिसका विरोध करने पर पुलिसकर्मियों ने उसे पीट दिया। इससे नाराज होकर महेश ने लोडर को उन्नाव जाने वाली लेन के बीच में लगा दिया और हंगामा करने लगा। इससे कानपुर से उन्नाव की तरफ जाने वाले वाहन खड़े हो गए और जाम लग गया। चकेरी थाना प्रभारी मधुर मिश्रा ने बताया कि मामले की तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *