मातृ शिशु एवं परिवार कल्याण महिला कर्मचारी संघ का द्विवार्षिक 7वां अधिवेशन शुरू

देहरादून।

मातृ शिशु एवं परिवार कल्याण महिला कर्मचारी संघ का द्विवार्षिक सातवां अधिवेशन उत्तरांचल प्रेस क्लब परेड ग्राउंड में शुरू हो गया है। संघ की प्रांतीय अध्यक्ष गुड्डी मटूड़ा ने सभी का अभिनंदन किया। निदेशक डॉ. सुमन आर्य, सीएमओ डॉ. मनोज उप्रेती, सीएचसी रायपुर के सीएमएस डॉ. प्रताप सिंह रावत मुख्य अतिथि बने है।
कर्मचारी नेता अरुण पांडेय, शक्ति प्रसाद भट्ट, नंद किशोर त्रिपाठी, चौधरी ओमवीर सिंह, राकेश ममगाईं, गिरीजानंद सेमवाल ने एसीपी, पदोन्नति, वेतन विसंगति, कोविड टीकाकरण प्रोत्साहन राशि, रिक्त पदों पर भर्ती, 50 साल से ऊपर की एएनएम को सुगम में तैनाती, राजकीय अवकाश और रविवार की छुट्टी दिए जाने की मांग पुरजोर तरीके से उठाई। उन्होंने अफसरों की लापरवाही से मांगें पूरी नहीं होने की बात कही। महामंत्री हेमलता भंडारी, बिजया जोशी, चित्रा राणा, पवन सैनी, पुष्पा सैनी, देवकी मर्तोलिया, सुशीला नेगी, देवेश्वरी रावत, कुसुम गौड़, लक्ष्मी धींधा, चंद्रमति बिष्ट, नीरजा चौहान आदि मौजूद है। दोपहर बाद चुनाव होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *