निजीकरण के खिलाफ हड़ताल पर गये बैंक कर्मी

रुडकी

राष्ट्रीयकृत बैंकों के निजीकरण के खिलाफ बैंक कर्मचारी दो दिन की हड़ताल पर चले गए हैं। रुडक़ी में सभी राष्ट्रीय बैंक बंद रहे। हड़ताली बैंक कर्मियों ने पहले दिन बीटीगंज में सभा का आयोजन किया। जिसके बाद हड़ताली बैंक कर्मियों ने शहर में अपनी रैली निकाली। साथ सभी प्राइवेट बैंकों को भी बंद करवाया। बैंकों के निजीकरण के खिलाफ यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन (यूएफबीयू ) ने हड़ताल का ऐलान किया था। सभी राष्ट्रीय बैंकों की यूनियन के गठजोड़ यूएफबीयू ने सरकार के इस फैसले के खिलाफ दो दिवसीय हड़ताल शुरू की। हड़ताल के पहले दिन रुडक़ी के बीटीगंज स्थित पीएनबी के बाहर सभी बैंक कर्मी एकत्र हुए। बीटीगंज में हुई सभा को संबोधित करते हुए यूएफबीयू के संयोजक अनिल अग्निहोत्री ने कहा कि निजीकरण से बैंक कर्मचारियों व उपभोक्ताओं को नुकसान होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *